अकबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देशी महुआ शराब की खेप बरामद की है। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने शनिवार को 3:00 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम काजीकटार चौरमुहानी मोड़ के पास पहुंची, जहां एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। पुलिस को देखते ही वह वाहन छोड़कर फरार हो गया।