मदनपुर: महुआवां फिडर के जर्जर तार और पोल बने खतरा, कांग्रेस नेता ने बरसात से पहले बदलने की उठाई मांग
मदनपुर विद्युत सबस्टेशन के महुआवां फिडर में वर्षों पुराने और जर्जर तार एवं पोलों को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सह कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह ने इस गंभीर समस्या को उठाते हुए सरकार और विद्युत विभाग से अविलंब कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि महुआवां फिडर से बनिया, सैलवा, थवई, जमुआईन, कोइरी बिगहा, बेलहर, चट्ट