गाज़ियाबाद: इन्दिरापुरम थाना पुलिस ने गांजा बेचने वाले 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद
थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने शनिवार शाम करीब 4 बजे चेकिंग के दौरान व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर इन्दिरापुरम क्षेत्र में सब्जी मण्डी रेड लाईट से एक्सप्रेस वन निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से गांजा बेचने वाले रामसुंदर उर्फ मोंटी नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।