गाज़ियाबाद: लिंक रोड थाना पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल बरामद
थाना लिंकरोड पुलिस टीम ने शनिवार शाम करीब 4 बजे दो पहिया वाहन चोरी करने वाले अजय नाम के 1 शातिर अभियुक्त को सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल इनपुट व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान कडकड फाटक के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 1 मोटर साइकिल बरामद हुई हैं।