गाज़ियाबाद: गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले 1 तस्कर को किया गिरफ्तार, 121 किलो गांजा बरामद
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने उड़ीसा से NCR क्षेत्र में गाँजे की तस्करी व बिक्री करने वाले मोहित यादव नाम के 1 शातिर गांजा तस्कर को थान कविनगर क्षेत्र से शनिवार शाम करीब 5 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से करीब 60 लाख 50 हजार की कीमत का तकरीबन 121 किलो गांजा बरामद किया गया है।