मीरगंज: जमीनी विवाद में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक और कारतूस बरामद, भेजा गया जेल
मीरगंज क्षेत्र में गांव जाम चौराहे पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी डबल बैरक बंदूक 20 कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है पुलिस ने सियाराम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेजा जाएगा