चंदौसी: चंदौसी में स्थित जिला न्यायालय ने पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, 66,66 हजार रुपए का लगाया जुर्माना
संभल कोर्ट ने सात साल पुराने हत्याकांड में पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर 66-66 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। मामला गुन्नौर तहसील के थाना धनारी क्षेत्र के गांव बगढ़ेर का है। वर्ष 2017 में आरोपियों ने पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए करऊ के घर में घुसकर हमला किया था। मारपीट में करऊ गंभीर रूप से घायल हो गया था,