उनियारा: चौरु में फार्म पोंड में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Uniara, Tonk | Jul 31, 2024 अलीगढ़ थाना क्षेत्र के चौरू में फार्म पौण्ड में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर अलीगढ़ थानाधिकारी सुरेश कुमार चौधरी मय जाप्ता मौके पर पंहुचे और लोगों की मदद से डूबे हुए व्यक्ति के शव बाहर निकाला। मृतक रामप्रसाद धाकड़ निवासी चौरू के शव को कब्जे में लेकर अलीगढ़ सीएचसी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।