गोरखपुर: गोरखपुर में साइबर जालसाजों ने पुलिसकर्मी को बनाया शिकार, फोन हैक कर उड़ाए ₹1.39 लाख, साइबर थाने में एफआईआर दर्ज
गोरखपुर में पुलिसकर्मी से 1.39 लाख के साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है।पुलिसकर्मी के मुताबिक जालसाजों ने फोन हैक कर UPI के माध्यम से पैसे उड़ा दिए।खाते से 3 बार में पैसे ट्रांजेक्शन किए गए हैं।पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गाजीपुर के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के जोहरपुर गांव निवासी गोपाल जय सिंह यातायात पुलिस विभाग गोरखपुर में तैनात हैं।