शाजापुर: हत्या के आरोपियों का पता बताने पर शाजापुर पुलिस अधीक्षक ने की 10 हजार के इनाम की घोषणा
शाजापुर: युवक की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर शव झाडिय़ों में फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कातिल का सुराग देने वाले को 10 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जुलाई 2024 शुक्रवार की रात युवक के गले को धारदार हथियार से काटा गया था जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।