पंचकूला: सेक्टर 10 चौकी पुलिस ने हिंदू बन तीन शादियां कर लाखों रुपए ऐंठने वाली महिला को किया गिरफ्तार, 5 दिन का पुलिस रिमांड
सेक्टर 10 चौकी पुलिस के द्वारा अपना धर्म छिपाकर हिंदू धर्म के तहत तीन शादियां कर लाखों रुपए ऐंठने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश कर आरोपी महिला का 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। आरोपी महिला को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है और पुलिस रिमांड के दौरान महिला से पैसे और जाली दस्तावेज रिकवर करेगी,पुलिस को कई खुलासे होने की उम्मीद है।