पंचकूला: पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सीएम ने महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के फ्लाइंग ऑपरेशन को लेकर एमओयू किया साइन
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के फ्लाइंग ऑपरेशन को लेकर एमओयू साइन किया। यह एमओयू हरियाणा सिविल एविएशन और अलायन्स एयर एविएशन के बीच हुआ। हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली ,जयपुर, अहमदाबाद ,जम्मू कश्मीर ,अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू होगी। इन फ्लाइट के शुरू होने से हरियाणा वासी कम समय में सफर तय कर पाएंगे ओर फायदा होगा