पंचकूला: बागवाली पंचायत की पंचायती जमीन पर खड़े सफेदे के पेड़ो में लगी आग, पुलिस फायर ब्रिगेड मौके पर
रायपुर रानी खंड के गांव बागवाली पंचायत की पंचायती जमीन में खड़े सफेदे के पेड़ों में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार पंचायती जमीन में सफेदे के पेड़ों में आग लगी है। आग लगने की सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग को काबू करने की कोशिश की जा रही है। वही आग लगी देखत गांव बागवाली के लोग भी मौका पर पहुंचे हैं