राजातालाब: चुरामनपुर में जर्जर मकान की छत गिरी, दो मजदूर मलबे में दबे, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया रेस्क्यू
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव में जर्जर मकान का छत गिरने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। छत के मलवे में दो मजदूर दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मलवे से दोनों मजदूरों को निकाला। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।