रेवाड़ी कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सुशील कुमार ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा स्नेह एनीमल वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से रेवाड़ी क्षेत्र में आवारा कुत्तों का टीकाकरण व नसबंदी का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर-8572827322 व एजेंसी हेल्पलाइन नंबर-9680317487 पर संपर्क कर सकते है।