हुज़ूर: एमपी अनुसूचित जाति कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने PCC कार्यालय में की पत्रकार वार्ता
Huzur, Bhopal | Mar 25, 2025 कांग्रेस ने नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताया है। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा कि प्रतिमा बागरी ने अनुसूचित जाति के आरक्षण का गलत तरीके से लाभ उठाया और मंत्री पद हासिल किया। उन्होंने कहा कि बागरी अनुसूचित जाति नहीं राजपूत और ठाकुर समुदाय में आते हैं।