हुज़ूर: एक्सीडेंट के मामले में पत्रकार पर फर्जी FIR दर्ज करने का आरोप; भोपाल में पत्रकारों ने किया प्रदर्शन, TI हुए लाइन अटैच
Huzur, Bhopal | Mar 25, 2025 भोपाल की कटारा हिल्स पुलिस ने एक एक्सीडेंट के मामले में कुलदीप सिसोदिया नाम के शख्स पर एफआईआर दर्जकी। इसके बाद पत्रकार कुलदीप सिंगोरिया को गिरफ्तार कर लिया। सूचना के बाद भोपाल के पत्रकारों ने मंगलवार को थाने में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कुलदीप के खिलाफ दर्ज केस को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।