महसी: तेलियन पुरवा में जमीनी विवाद के चलते धारदार औजार से युवक पर हमला, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डल्लापुरवा ग्राम पंचायत के तेलियन पुरवा गांव निवासी हकीकत ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोसी द्वारा खेत का मेड काटकर अपने में मिला लिया। जिसका विरोध करने पर धारदार हथियार यानी खुरपा से सिर पर हमला कर दिया। जिससे गंभीर चोटें आई है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।