शामली: रालोद व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने शामली विधायक का सम्मान किया, केंद्रीय विद्यालय की स्थापना पर जताया आभार
Shamli, Shamli | Apr 13, 2026 सोमवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय लोकदल के व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने शामली विधायक प्रसन्न चौधरी के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर शामली के प्रभावशाली विधायक को जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना पर सम्मानित करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। केंद्रीय विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।