हाथरस: IGRS पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण के आधार पर हाथरस पुलिस पिछले 6 माह से प्रदेश में नंबर वन
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा नोडल अधिकारी IGRS द्वारा आमजन की प्राप्त होने वाली शिकायतों को समस्त राजपत्रित/थाना प्रभारी को IGRS के समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने हेतु निर्दिष्ट किया गया था।