बाराहाट: दीपावली, छठ पर्व को लेकर बाराहाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
Barahat, Banka | Oct 17, 2025 बाराहाट थाना परिसर में शुक्रवार करीब 5:00 बजे दीपावली, छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष महेश कुमार, बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता एवं सीओ विकास कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील लोगों से की गई। सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।