पिपरिया: वलीपुर गांव के मेघराय मिश्री प्रसाद हाई स्कूल में जनगणना 2027 के तीसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू
पिपरिया प्रखंड के मेघराय मिश्री प्रसाद प्लस टू हाई स्कूल वलीपुर में 16 अप्रैल से जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है. बुधवार को यहां तीसरे एवं अंतिम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. अपराह्न 12 बजे यहां तीसरे बैच के प्रथम दिन का प्रशिक्षण चल रहा था. प्रशिक्षक ज्ञान प्रकाश एवं संजीव कुमार जानकारी दे रहे थे.