सलोन: परशदेपुर विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, चार दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित
4:7:2026 को 2:00 दोपहर डीह विकासखंड के परशदेपुर विद्युत उपकेंद्र पर महेशपुर गांव के ग्रामीणों ने किया जमकर किया प्रदर्शन। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिनों से गांव में विद्युत आपूर्ति पूरी तरीके से बाधित है। जिसकी वजह से ग्रामीण परेशान हो रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को जानकारी भी दी गई लेकिन उनकी समस्या का कोई निदान नहीं हो रहा।