मुहम्मदाबाद: कर्म ही असली धर्म: गाजीपुर में कुटुम्ब प्रबोधन कार्यक्रम में परिवार और संस्कारों पर जोर
गाजीपुर में आयोजित कुटुम्ब प्रबोधन कार्यक्रम में परिवार को मजबूत समाज और राष्ट्र की नींव बताया गया। मुख्य वक्ता मिथिलेश ने कहा कि केवल पूजा करना ही धर्म नहीं है, बल्कि व्यक्ति के कर्म ही उसके धर्म को तय करते हैं। उन्होंने माता को बच्चे की पहली गुरु और घर को पहली पाठशाला बताते हुए कहा कि संस्कारों से ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण होता है।