बारियातू झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मलेरिया जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गयाl क्विज प्रतियोगिता बालूमाथ सीएचसी के एमटीएस पंकज पांडेय,एमपीडब्ल्यू बलराम कुमार,संजय गंझू की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की 30 छात्राओं ने भाग लिया। जिसमे तीन सफल प्रतिभागी पुरस्कृत किए गए l