लोनी विधायक नंदकिशोर किशोर गुर्जर ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने का दौरा किया और उर्दू शिक्षक को लिफ्ट से उतारने के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कारोबारी मनोज को बिना सबूत के जेल भेजा और 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया।