फुलवरिया: फुलवरिया में BDO से सफलता का मंत्र सीखने पहुंची छात्राएं, बिना देखे बनाई हूबहू तस्वीर भेंट की
फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार की दोपहर 2 बजे उस समय खास हो गया, जब सहयोगी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज जनता बाजार की छात्राएं अचानक बीडीओ कार्यालय में पहुंच गई। छात्राओं ने बीडीओ पूजा कुमारी से मुलाकात कर सफलता के मंत्र जाने और शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें सीखी। इस दौरान छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई गई तस्वीर को बीडीओ को भेंट किया।