पिछोर: पिछोर-चंदेरी रोड पर सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल
पिछोर-चंदेरी रोड पर गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी।हादसे में पत्नी के हाथ-पैर के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।पिछोर थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी