गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने अनुविभागीय अधिकारी गुना के प्रतिवेदन पर कृषि कार्य के दौरान मृत्यु के प्रकरणों में मृतक शिव नंदन यादव ग्राम मुहालपुर तहसील गुना, श्रीमती मोती बाई धाकड़ ग्राम नसिरा, हीरालाल सहरिया ग्राम डेहरा और नंदकिशोर धाकड़ ग्राम कलोरा के वारिशो को चार चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति के आदेश जारी किए हैं।