पांडू: पाण्डु एवं उंटारी रोड पुलिस ने संयुक्त रूप से निकाला फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील
Pandu, Palamu | Jun 25, 2026 आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पाण्डु एवं उंटारी रोड पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त रूप से क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पाण्डु थाना प्रभारी विगेश कुमार राय एवं उंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष गिरी ने किया।