शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित परशुराम चौराहे के पास बुधवार दोपहर होली के दिन एक शराब दुकान पर विवाद हो गया। बंद के दौरान अवैध रूप से शराब बेचने और ओवररेट को लेकर शराब ठेकेदार के कर्मचारियों और दो युवकों के बीच मारपीट हुई। विवाद में शराब की बोतलें फूटीं और ठेकेदार की कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को भीड़ से बचाया