दुधि: बभनी में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों पर छापा मारा, टीम ने कई प्रतिष्ठान किए सील, संचालक पर दर्ज हुआ केस
सोनभद्र के बभनी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों को सील किया गया, जबकि एक अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। सह नोडल अधिकारी गुरु प्रसाद के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम बभनी पहुंची।