सिवनी: सिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 121 पेटी अवैध बीयर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
Seoni, Seoni | Apr 18, 2026 सिवनी में अवैध नशे के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि लूघरवाड़ा शराब दुकान के पास पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक सफेद पिकअप वाहन को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से 121 पेटी बीयर, कुल 1452 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 67 हजार रुपये है।