सांगानेर: जयपुर की रायसर थाना पुलिस ने गठवाड़ी स्थित भैरू बाबा मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया
जयपुर ग्रामीण की रायसर थाना पुलिस ने गठवादी स्थित भैरू बाबा मंदिर में चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने में सफलता हासिल हुई है। सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी मंगल मीणा पुत्र बद्रीनारायण मीणा को गिरफ्तार कर आरोपी से चांदी के छत्र भी जप्त किए