करछना: धरवारा के तुरकहा मजरे में चचेरी बहन की शादी से पहले 22 वर्षीय भाई की सड़क हादसे में हुई मौत
करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव के तुरकहा मुजरे में चचेरी बहन की शादी से पहले 22 वर्षीय भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई है। गांव निवासी आशीष सिंह पुत्र रामाश्रय 24 अप्रैल को बहन की शादी के लिए खरीदारी करने एक दोस्त के साथ बाइक से कोहडार घर बाजार जा रहा था। देर शाम को घर लौटते समय अनियंत्रित डंपर ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों घायल हो गए।