शिवपुरी: अमोला थाना अंतर्गत कोटा-झांसी हाईवे पर उत्कर्ष होटल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, शादी में आए युवक की मौत
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में कोटा-झांसी हाईवे स्थित उत्कर्ष होटल के पास मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने अमोला आया था। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही अमोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।