ऊंचाहार: ऊँचाहार क्षेत्र की बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए विधायक ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
ऊँचाहार क्षेत्र में बुधवार को आये चक्रवाती तूफान ने बिजली व्यवस्था को तहस नहस कर दिया था, तूफान की वजह से तीन सौ से अधिक पोल टूटे थे।हालात ये है कि आपूर्ति पांचवें दिन भी बहाल नहीं हुई।ऊँचाहार विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने उर्जा मंत्री को पत्र लिखकर जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।पत्र सोमवार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।