बेगूसराय: पुलिस दबिश से आर्म्स एक्ट के अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण, एसपी ने दी जानकारी
बेगूसराय में पुलिस दविश के कारण आर्म्स एक्ट के अभियुक्त ने आत्मसमर्पण किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस द्वारा जघन्य अपराध में फरार अपराध कर्मियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.