नवाबगंज: बाराबंकी हादसे के बीच मानवता की मिसाल, महिला सिपाही ने तीन मासूम बच्चों को संभाला
बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक दंपति हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।इस दुखद घटना के बीच मानवता की एक खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई। हादसे के बाद दंपति के तीनों मासूम बच्चे अकेले रह गए, जिन्हें रेलवे पुलिस ने अपनी देखरेख में लिया।