महसी: इमामगंज चौराहा पर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया
खैरीघाट थाने की पुलिस ने रविवार रात करीब आठ बजे इमामगंज चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। चेकिंग के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस एवं हेलमेट की जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।।