सुपौल: सुखपुर के तिल्हेश्वर मंदिर से चोरी हुई बाबा महादेव की मौड़ी मंदिर परिसर के पानी में मिली
Supaul, Supaul | Jul 30, 2026 सुपौल जिले के सुखपुर स्थित प्रसिद्ध तिल्हेश्वर महादेव मंदिर से कुछ दिन पहले चोरी हुई बाबा महादेव की चांदी का मौड़ी आखिरकार मंदिर परिसर में ही पानी के बीच बरामद हो गई। इस खबर के सामने आने के बाद मंदिर समिति, स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में राहत का माहौल है। हालांकि, चोरी की घटना को लेकर लोगों में अब भी नाराजगी है और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है