सैदपुर: ब्लॉक प्रमुख हीरा यादव पर हमले के बाद सपा जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान, सपा ने देवराज सिंह और नितेश सिंह से किया किनारा
सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर बीते 15 जून को हुए हमले के मामले में समाजवादी पार्टी ने बड़ा रुख अपनाते हुए देवराज सिंह ठाकुर और उनके पुत्र नितेश सिंह उर्फ 'भोनू' से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने प्रेसवार्ता करते हुए बयान दिया कि दोनों लोगों का समाजवादी पार्टी के किसी भी संगठनात्मक ढांचे से कोई संबंध नहीं है।