मेरठ: मेरठ में खुर्शीद ने कहा- मेरा परिवार मत तोड़, शादाब जकाती, घर बर्बाद हुआ तो तेरा भी बिखेर दूंगा
मेरठ के इंचोली गांव निवासी खुर्शीद का एक नया वीडियो सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में खुर्शीद ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती से हाथ जोड़कर अपने परिवार को न तोड़ने की अपील की है। खुर्शीद ने चेतावनी दी है कि अगर शादाब उसके परिवार को अलग करेगा, तो वह भी शादाब के परिवार को बिखेर देगा।