किशनगढ़ बास के जाटका में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, 140 छात्रों को कानूनी अधिकारों की मिली जानकारी
Kishangarhbas, Alwar | Apr 21, 2026
किशनगढ़ बास के जाटका स्थित शहीद विजय सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार सुबह 11:00 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ।ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे और लीगल लिटरेसी सेंसीटाइजेशन नामक इस कार्यक्रम में लगभग 140 छात्रों को लाभ मिला। इसका उद्देश्य छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।