कोटा में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नान्ता नहर के पास बोहरा स्कूल के सामने बोहरा समाज के कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाया। आयुक्त के निर्देश पर तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, पटवारी रामनिवास, कानूनगो मुरलीधर पारेता और थानाधिकारी सत्यनारायण के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के बाद मौके पर सरकारी भूमि का बोर्ड भी लगाया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Ladpura, Kota | Jun 5, 2026