चूरू: चमन बास में पुलिस से उलझने पर युवक को किया गिरफ्तार, पुलिस जीप के सामने खड़े होकर हंगामा करने का आरोप
Churu, Churu | Apr 2, 2026 चूरू शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के चमन बास में पुलिस के साथ उलझ कर हंगामा करना एक युवक को महंगा पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने इस आरोप में शाहीद नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना पुलिस से गुरुवार सुबह 10 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम एक पुराने मुकदमे के आरोपियों की तलाश में उनके घरों पर दबिश दे रही थी।