ललितपुर: ग्राम बछलापुर के युवक ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत की, सरकारी आवास के नाम पर रुपए लेने का लगाया आरोप
ललितपुर के थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बछलापुर निवासी युवक ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि सरकारी आवास के नाम पर उससे20हजार की मांग की गई उसने 20हजार दिए लेकिन उसका आवास नहीं हुआ जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसके साथ गाली गलौज की गई पीड़ित ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र लेकर उसके पैसे दिलाए जाने की मांग की