मीरगंज: थाना शाही पुलिस ने सोमवार को तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराधों की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मीरगंज के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी थाना शाही के नेतृत्व में थाना शाही पुलिस द्वारा सोमवार को तीन वारंटियो को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।