तारानगर: तारानगर के जैन मंदिर से 13 अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, 1200 साल पुराने मंदिर में चोरी की वारदात से लोगों में आक्रोश
चूरू जिले के तारानगर थानान्तर्गत कस्बे के वार्ड 11 सब्जी मंडी के पास स्थित 1200 साल पुराने जैन श्वेतांबर मंदिर में से रविवार व सोमवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने के आरोप का मामला सामने आया है। जिसमें चोर इस मंदिर से सैकडों साल पुरानी अष्टधातु की 13 बेशकीमती मूर्तियां चोरी कर ले गए। मौके पर कटर व रेवाड़ी का ट्रेन टिकट मिला है।