कामखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस, राजस्व और वन विभाग ने बड़ी संयुक्त कार्यवाही करते हुए NDPS एक्ट के दो तस्करों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 5 से 7 बीघा चारागाह और वन विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से उगाई गई गेंहू की खड़ी फसल और एक गुमटी को जेसीबी की मदद से नष्ट की ।